वीडीओ के पदों पर भर्ती को ट्रिपल सी सर्टिफिकेट जरूरी
VDO VACANCY QUALIFICATION
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता समाज कल्याण विभाग के ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) व सहायक विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए अब कंप्यूटर का ट्रिपल सी सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा। कैबिनेट ने इन दोनों पदों पर भर्ती के लिए सेवानियमावली में बदलाव को मंजूरी दे दी है।
अभी तक इन दोनों पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर का ट्रिपल सी सर्टिफिकेट अनिवार्य नहीं था। जिस तरह डिजिटलीकरण बढ़ रहा है और ऑनलाइन सेवाओं पर जोर दिया जा रहा है, उसे देखते हुए अब इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी के कंप्यूटर में दक्ष होना जरूरी है। ट्रिपल सी का सर्टिफिकेट डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एक्रीडिटेशन ऑफ कंप्यूटर कोर्सेज (डीओईएसीसी) द्वारा मान्यता प्राप्त होना जरूरी है।
मालूम हो कि बीते महीने समाज कल्याण पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती के लिए पहले ही इंटरमीडिएट परीक्षा पास होने के साथ ही कंप्यूटर का ट्रिपल सी कोर्स होना अनिवार्य किया जा चुका है। बीते महीने कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी थी। अब इन पदों पर भी ट्रिपल सी सर्टिफिकेट होना अनिवार्य कर दिया गया है।
Read more news like this on
livehindustan.com