UGC-NET June 2025: UGC-NET जून 2025 परीक्षा की तिथियां घोषित, NTA ने जारी किया शेड्यूल, प्रोफेसर बनने और पीएचडी करने का सुनहरा मौका
UGC-NET June 2025
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर UGC-NET जून 2025 के लिए परीक्षा तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह परीक्षा देशभर में 85 विषयों के लिए 25 जून से 29 जून 2025 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
UGC-NET June 2025 |
UGC-NET जून 2025 परीक्षा का उद्देश्य जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) का पुरस्कार, सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति, तथा पीएचडी में प्रवेश से संबंधित योग्यता सुनिश्चित करना है।
यह परीक्षा भारत के इच्छुक शोधार्थियों और शिक्षाविदों के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा मानी जाती है। एनटीए ने विषयवार विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम अनुलग्नक-I में जारी किया है। जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी परीक्षा तिथि से कम से कम 10 दिन पहले वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
शहर सूचना पर्ची- परीक्षा से पूर्व उपलब्ध कराई जाएगी
प्रवेश पत्र- आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा
परिणाम घोषणाएँ- परीक्षा के पश्चात वेबसाइट पर
अन्य अधिसूचनाएँ- नियमित रूप से वेबसाइट पर अपडेट होंगी
वहीं एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए नीचे दिए गए माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं-
हेल्पलाइन: 011-40759000
ईमेल: ugcnet@nta.ac.in