CBSE 10th Result 2025 Declared: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, 93.66% स्टूडेंट्स पास. इन 6 तरीकों से जानें अपना परिणाम, Topper List जारी हुई या नहीं

Imran Khan
By -
0

CBSE 10th Result 2025 Declared: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, 93.66% स्टूडेंट्स पास. इन 6 तरीकों से जानें अपना परिणाम, Topper List जारी हुई या नहीं

एजुकेशन डेस्क, इंदौर (CBSE 10th Result 2025 date and time)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का कक्षा 10वीं का परिणाम (CBSE 10th result 2025) जारी कर दिया गया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।


इस बार 93.66% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। यहां भी छात्राओं का परिणाम बेहतर रहा है। जहां 95% छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं, वहीं 92.89% छात्र पास हुए हैं। पिछले सालों की तरह इस बार भी सीबीएसई ने कक्षा 10 के टॉपर्स की सूची (CBSE Board 10th toppers list 2025) जारी नहीं की है। इसके पीछे छात्रों पर पड़ने वाले दबाव को कम करना है।

CBSE 10th Result Live Updates: परिणाम जांचने के तरीके

1. CBSE मुख्य वेबसाइट: https://cbse.gov.in

2. CBSE का रिजल्ट पोर्टल: https://results.cbse.nic.in

3. डिजिलॉकर पोर्टल: https://results.digilocker.gov.in

4. UMANG ऐप: https://web.umang.gov.in

5. SMS: “CBSE10” या “CBSE12” 7738299899 पर

6. IVRS: 24300699 डायल करें (क्षेत्र STD कोड के साथ)

CBSE 10 Result 2025 Live: How to Activate DigiLocker

cbseservices.digilocker.gov.in/activatecbse पर जाएं।

अपनी कक्षा (10वीं) चुनें, स्कूल कोड, रोल नंबर और 6 अंकों का पिन (स्कूल द्वारा दिया गया) दर्ज करें, फिर Next पर क्लिक करें।

अपने मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें।

कंफर्म होने के बाद Go to DigiLocker account पर क्लिक करें।

यदि पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो सीधे अपने डिजिलॉकर खाते में जाने के लिए कहा जाएगा।

यहां परिणाम देख पाएंगे और डाउनलोड भी कर पाएंगे।

CBSE 10th Result 2025 LIVE: Region-Wise Pass Rate

  1. त्रिवेन्द्रम: 99.79%
  2. विजयवाड़ा: 99.79%
  3. बेंगलुरू: 98.90%
  4. चेन्नई: 98.71%
  5. पुणे: 96.54%
  6. अजमेर: 95.44%
  7. दिल्ली पश्चिम: 95.24%
  8. दिल्ली पूर्व: 95.07%
  9. चंडीगढ़: 93.71%
  10. पंचकुला: 92.77%
  11. भोपाल: 92.71%
  12. भुवनेश्वर: 92.64%
  13. पटना: 91.90%
  14. देहरादून: 91.60%
  15. प्रयागराज: 91.01%
  16. नोएडा: 89.41%
  17. गुवाहाटी: 84.14%

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)