गर्मी के चलते स्कूलों में बदला समय, अब सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी पढ़ाई
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now
भले ही अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन उमस और प्रचंड गर्मी से दोपहर में कर्फ्यू जैसा माहौल हो जाता है। गर्मी को देखते हुए परिषदीय स्कूलों, सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी बोर्ड के विद्यालयों में समय बदल दिया गया है।
अब स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे। अब तक यह समय सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक था। इस बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह ने आदेश जारी किया है।
21 अप्रैल को तापमान का अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस था। 22 अप्रैल को अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान अधिक रहा।