यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा: मार्च माह में होगा घोषित अंतिम परिणाम, जल्द ही जारी होगी सूची UP POLICE CONSTABLE FINAL RESULT

Imran Khan
By -
0

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा: मार्च माह में होगा घोषित अंतिम परिणाम, जल्द ही जारी होगी सूची

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों के लिए चल रही भर्ती में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) पूरी हो गई है। भर्ती बोर्ड सफल अभ्यर्थियों की सूची जल्द जारी करेगा।

अगले माह भर्ती बोर्ड सिपाही भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर देगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को आधारभूत प्रशिक्षण होगा।


भर्ती बोर्ड ने अभिलेखों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) में सफल अभ्यर्थियों की दो चरणों में शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न करा ली गई है। दौड़ में सफल रहे अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जा रही है।

भर्ती बोर्ड ने अलग-अलग 12 पीएसी वाहिनियों में कड़े सुरक्षा घेरे में दौड़ कराई। दौड़ के लिए लगभग 1.60 लाख अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए गए थे।

सिपाही भर्ती का परिणाम घोषित किए जाने के बाद अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन जारी किए जाने की भी तैयारी है। पुलिस विभाग में लगभग 30 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।

4520 आरक्षी हुए पदोन्नत

पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने 4,520 आरक्षियों को मुख्य आरक्षी के पद पर प्रोन्नत किए जाने के लिए उपयुक्त पाया है। मुख्य आरक्षी के रिक्तों पर पदोन्नति के लिए विभागीय प्रोन्नति समिति ने 6,657 आरक्षियों के नामों पर विचार किया। बोर्ड ने 4,520 आरक्षियों को मुख्य आरक्षी के पद पर प्रोन्नत किए जाने की संस्तुति की है। डीजीपी मुख्यालय जल्द उनकी पदोन्नति का आदेश जारी करेगा।

74 डिग्री कालेजों में खुलेंगे फ्यूचर स्किल सेंटर

प्रदेश के 74 राजकीय डिग्री कालेजों में फ्यूचर स्किल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। यहां युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ बाजार की मांग के अनुसार रोजगार के लिए भी तैयार किया जाएगा। राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन (एनएसडीसी) के सहयोग छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

यही नहीं उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार दिलाने के द्वार भी खोले जाएंगे। फ्यूचर स्किल सेंटरों में विद्यार्थियों को उनके मनपसंद ट्रेड में प्रशिक्षण की सुविधा दी जाएगी। शार्ट टर्म कोर्सेज के माध्यम से उन्हें कुशल बनाने पर जोर दिया जाएगा।

आनलाइन कोर्सेज के माध्यम से उन्हें उद्योगों की मांग के अनुसार तैयार किया जाएगा। वहीं जाब-एक्स पोर्टल की मदद से विद्यार्थियों को पंजीकृत कर उन्हें रोजगार के अवसर दिलाए जाएंगे। विदेश में भी युवाओं को रोजगार के मौके मिलेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)