SSY Returns: बेटी की पढ़ाई और शादी की टेंशन खत्म, डेढ़ लाख रुपए जमा करने पर मिलेगा ₹41 लाख का फंड; समझें कैलकुलेशन
नई दिल्ली| बेटी की पढ़ाई और शादी के खर्च की चिंता हर माता-पिता को सताती है, लेकिन अगर थोड़ी समझदारी से निवेश किया जाए तो यह टेंशन खत्म हो सकती है। सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana- SSY) ऐसी ही एक सरकारी स्कीम है, जो सुरक्षित रिटर्न और टैक्स बेनिफिट दोनों देती है।
अगर आप हर साल डेढ़ लाख रुपए इसमें जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर करीब 70 लाख रुपए तक का फंड मिल सकता है। आइए समझते हैं कि आखिर क्या है ये स्कीम? इसमें पैसा कैसे बढ़ता है और क्या है इसकी पूरी कैलकुलेशन।
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?
सरकार ने 2015 में सुकन्या समृद्धि योजना लॉन्च की थी। यह योजना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का हिस्सा है और माता-पिता को अपनी बेटी के भविष्य के लिए बचत करने में मदद करती है।
SSY की प्रमुख बातें
- 10 साल तक की बेटी के लिए खाता खोला जा सकता है।
- सालाना न्यूनतम जमा- 250 रुपए तक।
- सालाना अधिकतम जमा- 1.5 लाख रुपए तक।
- खाता खोलने के 15 साल तक जमा कर सकते हैं।
- खाता 21 साल में परिपक्व होता है।
- अगर बेटी 21 साल से पहले शादी कर लेती है, तो खाता बंद कर दिया जाएगा।
SSY सुरक्षित रिटर्न, टैक्स बेनिफिट और सरकारी गारंटी के साथ लंबी अवधि के निवेश के लिए अच्छा विकल्प है।
SSY के लिए योग्यता और नियम क्या हैं?
- बेटी की उम्र 10 साल से कम हो।
- हर बेटी के लिए केवल एक SSY खाता खोला जा सकता है।
- परिवार दो अलग बेटियों के लिए दो खाते खोल सकता है। ट्विन्स या ट्रिपलेट्स में नियमों के अनुसार अधिक खाते खोले जा सकते हैं।
- खाता सक्रिय रखने के लिए सालाना न्यूनतम 250 रुपए जमा करना जरूरी है।
- न्यूनतम जमा न होने पर खाता डिफॉल्ट हो जाता है। डिफॉल्ट खाता पुनः 250 + 50 रुपए सालाना पेनल्टी देकर 15 साल के भीतर एक्टिव किया जा सकता है।
- केवल लीगल गार्डियन या माता-पिता ही खाता मैनेज कर सकते हैं। दादा-दादी द्वारा खोला गया खाता गार्डियन को ट्रांसफर करना जरूरी है।
15 साल बाद राशि कितनी होगी?
अगर आपकी बेटी 5 साल की है और आप हर साल 1.5 लाख रुपए रुपए सालाना जमा करते हैं, तो बेटी की उम्र 20 साल होने पर आपको 41,25,000 रुपए रुपए मिलेंगे। यानी 15 साल में आपका कुल निवेश 22,50,000 रुपए होगा और 8.20% सालाना ब्याज के हिसाब से आपको 18,75,000 रुपए ब्याज मिलेगा। यानी कुल- 41,25,000 लाख रुपए। बता दें कि SSY न केवल लंबी अवधि की सुरक्षित बचत है, बल्कि बेटी के भविष्य और शिक्षा के लिए एक मजबूत वित्तीय प्लान भी है।
